लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में सोमवार देर रात बारिश के दौरान सड़क हादसे में सीतापुर निवासी मोबाइल विक्रेता की मौत हो गई। तेज बारिश के बीच सामने से आ रही कार से बचने के प्रयास में विक्रेता की बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीतापुर के मनवा चौकी स्थित अंबरपुर गांव निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह (38) मोबाइल की दुकान चलाते थे। परिजनों के अनुसार, वह सोमवार रात किसी काम से लखनऊ आए थे। देर रात तीन बजे शहीद पथ स्थित लुलु मॉल के पास घर लौटते समय सड़क पर भरे पानी के बीच सामने से आ रही कार से बचने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाया। इससे उनकी बाइक फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने योगेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टम...