Lucknow News: बारिश में कहीं गिरा पोल तो कहीं गाड़ी बंद होने से जाम लगा
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: तेज बारिश के दौरान लखनऊ के कई हिस्सा में बिजली पोल गिरने और जलभराव में गाड़ी बंद हो जाने से ट्रैफिक ठहर गया। कई स्थानों पर जाम की सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक कर्मियों ने रास्ता खाली कराया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के अहिमामऊ मार्ग पर वेलसन हॉस्पिटल के सामने बिजली का पोल गिरने से ट्रैफिक रोक दिया गया। मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा दी गई। इस दौरान वाहन सवारों को सर्विस रोड के जरिए रास्ता दिया गया। बारिश के बाद अहिमामऊ, समीना तिराहा पुल और कमता तिराहा पर जलभराव की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन कर व्यवस्था की गई। मौके पर टीआई गोसाईंगंज और थाना फोर्स भेजा गया। संबंधित विभाग से समन्वय कर बिजली का पोल हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। वहीं समीना तिराहा पर पुल के नीचे मोटरसाइकिल खड़ी बंद होने से ट्रैफिक रुक गया। ट्रैफिक कर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.