लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: तेज बारिश के बीच हरदोई रोड पर गुरुवार देर रात सड़क हादसे में डीसीएम चालक की जान चली गई। बारिश के कारण दृश्यता कम होने से डीसीएम सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने गैस कटर से केबिन काटकर उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माल के मसिढा रतन रामपुर निवासी अरुण यादव (20) गुरुवार को संडीला से माल लादकर सुलतानपुर जा रहा था। रात करीब 12 बजे कुशमौरा मोड़ के पास तेज बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौतहादसे का विवरण बताया जा रहा है कि बारिश के कारण डीसीएम सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से जा टकराई। डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अर...