लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: रविवार देर शाम हुई बारिश ने नगर निगम और जलनिकासी व्यवस्था के दावों की एक बार फिर पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों का निकलना भी मुश्किल हो गया। इंदिरानगर क्षेत्र में कई मोहल्ले टापू जैसे नजर आए। सेक्टर-17 और शिवाजीपुरम में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कई जगहों पर पानी घरों के सामने तक पहुंच गया और लोगों को घंटों जलभराव झेलना पड़ा। भूतनाथ मार्केट में भी बारिश के बाद बाजार की सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से दुकानदारों को अपना सामान सुरक्षित...