लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: इस बार के मानसून ने पीडब्ल्यूडी की 350 किमी सड़क को जगह-जगह से तोड़ दिया। कई प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। आवाजाही में मुश्किल होने लगी। कुछ स्थानों पर तो सड़क ही धंस गई। विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू करवा दी है। इस कार्य में शहर की प्रमुख सड़कों को प्राथमिकता दी जा रही। आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रात में भी काम करवाया जा रहा। बारिश के कारण शहीद पथ की सर्विस लेन कई स्थानों पर कई-कई मीटर की दूरी में उखड़ गई थी। इस पर विभाग ने प्राथमिकता देते हुए लगभग 80 फीसदी स्थानों पर पैच वर्क करवा दिया। जहां लंबी दूरी तक सड़क टूटी थी, वहां नए सिरे से बना दिया है। निशातगंज पुल पर बने गड्ढे को भरते हुए वहां तारकोल की लेयरिंग कर दी गई है। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर ए में लगभग डेढ़ किलोमीटर तक क्ष...