लखनऊ, सितम्बर 26 -- Lucknow News: तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लखनऊ की सड़कों की पोल खोल कर रख दी। कई स्थानों पर सड़क धंस गई तो प्रमुख इलाकों सहित शहर के अंदर की दर्जनों सड़कों पर छोटे-छोटे गड्ढे बन गए हैं। सड़क धंसने से बने कुछ गड्ढों के पास के स्थानों को घेरकर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने बैरेकेडिंग कर दी है तो एक-दो जगह पर स्थानीय लोगों ने। कुछ गड्ढे जस के तस पड़े हुए हैं। समय रहते मरम्मत न कराई गई तो हादसे की इनकार नहीं किया जा सकता है। अमीनाबाद में शुक्रवार की रात को ही सड़क धंसने से काफी बड़ा गड्ढा बन गया। लगभग 10 फिट गोलाई का यह गड्ढा दोपहिया वाहन ही नहीं चार पहिया के लिए भी खतरनाक है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बगल में ही सीवर का मेन चैंबर है, संभवत: उसमें हुए रिसाव के कारण सड़क धंसी है। ट्रैफिक पुलिस ने गड्ढे में लोहे ...