लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम और विकास प्राधिकरण के दावों की पोल खोलकर रख दी है। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों की गलियों तक जलभराव से लोग बेहाल हैं और जगह-जगह सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। जानकीपुरम की एसटीपी रोड का हाल सबसे बदतर है, जहां गहरे गड्ढों और फिसलन भरे कीचड़ के कारण कई ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं और एमिटी यूनिवर्सिटी आने-जाने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को रोजाना घंटों जाम झेलना पड़ रहा है। वहीं, बदहाल व्यवस्था से त्रस्त जानकीपुरम सेक्टर-जे एक्सटेंशन के निवासियों का सब्र रविवार को जवाब दे गया और उन्होंने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सड़क पर ही 'कीचड़ महोत्सव' का आयोजन कर दिया।प्रदर्शन का अनोखा तरीका सेक्टर-जे एक्सटेंशन स्थित स...