लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: बारिश रुकने के बाद भी राजधानी के रविवार को कई इलाकों में लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। आशियाना, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, जानकीपुरम विस्तार, सरसंवा, गोमती नगर विस्तार और अन्य निचले क्षेत्रों में रविवार को भी पानी भरा रहा। कई जगह सड़कें, पार्क और बेसमेंट जलमग्न रहे, जबकि नगर निगम की ओर से राहत न मिलने पर लोगों ने निजी पंप लगाकर पानी निकालवाया। -- यह भी पढ़ें- Lucknow News: बारिश के बाद कीचड़, कूड़ा और गड्ढों ने बढ़ाई लोगों की परेशानीपार्क और सड़कें बनी रहीं तालाब एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड और आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल, जी, एच, एम और एन में जलभराव की स्थिति बनी रही। सेक्टर एल के पार्क और आसपास की सड़कें दिनभर पानी में डूबी रहीं। सेंट टेरेसा स्कूल के पास की सड़क टापू जैसी दिखाई दी। लोगों का कहना है कि नालो...