Lucknow News: बारिश थमते ही हजरतगंज से दुबग्गा तक लगा भीषण जाम
लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: बीती रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर बाद थमते ही शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बारिश बंद होते ही दोपहिया और चार पहिया वाहनों का दबाव अचानक सड़कों पर बढ़ गया। इसके चलते हजरतगंज से लेकर दुबग्गा तक शहर जाम की चपेट में आ गया। दोपहर बाद खिली धूप और भारी उमस के बीच घंटों जाम में फंसे लोग बेहाल नजर आए। जाम का सबसे बुरा असर हिंदी संस्थान से हजरतगंज चौराहे और चौक इलाके में देखने को मिला। हिन्दी संस्थान से हजरतगंज चौराहे तक वाहनों की कतारें लग गई। चौक में हर कदम पर ई-रिक्शा चालकों के सड़क कब्जाने के कारण यातायात थम सा गया। आलम यह था कि मेडिकल कॉलेज आने वाले गंभीर मरीज और उनके तीमारदार भी इस जाम में फंस गए और बेहद मुश्किल से अस्पताल पहुंच सके। इसके अलावा ठाकुरगंज से दुबग्गा और आलमबाग से अवध चौराहे तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.