Lucknow News: बारिश के बाद डेंगू का डंक हुआ तेज, 10 नए मरीज मिले
लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: बारिश थमते ही डेंगू का डंक तेज हो गया है। बुधवार को 10 नए मरीज मिले हैं। इनमें चंदरनगर के दो, इंदिरानगर के चार, अलीगंज के तीन और सिल्वर जुबली क्षेत्र का एक मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने इन प्रभावित इलाकों में निगरानी और बचाव गतिविधियां बढ़ा दी हैं। जनवरी से अक्तूबर तक लखनऊ में डेंगू के 444 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अस्पतालों में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। मच्छरदानी में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। वहीं, फैजुल्लागंज जैसे संवेदनशील इलाकों में एंटीलार्वा का छिड़काव व राहत कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: डेंगू की मार तेज, 12 और चपेट में आएडेंगू मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.