लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: कानपुर रोड बाराविरवा स्थित फीनिक्स मॉल के आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में एलडीए द्वारा पार्किंग का ठेका दिए जाने के बाद कोचिंग और लाइब्रेरी में पढ़ने वाले हजारों छात्रों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। जो पार्किंग क्षेत्र पहले निशुल्क था, वहां अब ठेकेदार द्वारा मासिक और दैनिक शुल्क वसूला जा रहा है। छात्रों और अभिभावकों का आरोप है कि यह शुल्क नगर निगम की निर्धारित दरों से कहीं अधिक है और शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। नगर निगम से कहीं ज्यादा वसूली

जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था में दोपहिया वाहन के लिए 24 घंटे का मासिक पास लगभग 850 रुपये और चारपहिया वाहन के लिए 1800 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। वहीं एलडीए की नई पार्किंग व्यवस्था में दोपह...