Lucknow News: बाराबंकी से दर्शन कर लौट रहे सब्जी विक्रेता की मौत
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: बाराबंकी स्थित नरगा देवता मंदिर में दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे हेलमेट लगाए सब्जी विक्रेता नवमी लाल (40) की गुरुवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा रानीखेड़ा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुआ। साथी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तेज रफ्तार वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहनलालगंज के धनुवा सांड़ गांव निवासी नवमी लाल सब्जी विक्रेता थे। भाई धनीराम ने बताया कि बुधवार शाम नवमी लाल अपने दोस्त भगवानदीन के साथ बाइक से बाराबंकी स्थित नरगा देवता मंदिर में दर्शन करने गए थे। गुरुवार तड़के लौटते समय रानीखेड़ा के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.