Lucknow News: बाराबंकी: प्रेमिका के गाँव में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव कटहल के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आल्हेमऊ गांव निवासी मोहित (27) पुत्र बिमलेश के रूप में हुई है। वह सोमवार शाम से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी शक्ति सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। परिजनों के मुताबिक, मोहित का पड़ोस के गांव में रहने वाली एक युवती से करीब सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि जमीन कम होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। मंगलवार को ही युवती की सगाई होनी थी। इसी बीच युवक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने युवती के पिता और उसके दो मामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.