Lucknow News: बाबा ने खेत में नहीं करने दिया संस्कार, पांच दिन तक घर में रखा पोते का शव
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: पैतृक जमीन से बेटे को बेदखल करने व पौत्र के अंतिम संस्कार के लिये भी बाबा द्वारा खेत में जमीन न देने से नाराज परिवार ने पांच दिन बीत जाने के बाद भी अपने बेटे के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। पांच दिनों से मृतक जयप्रकाश (26) का शव उसके घर के बरामदे में रखा था। प्रशासन ने समझौते का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद गुरुवार शाम को पुलिस ने जबरन खेत में मृतक का अंतिम संस्कार करवा दिया। पारिवारिक विवाद का अपनी तरह का यह मामला बीते पांच दिनो से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
मृतक के छोटे भाई का आरोप माल ब्लाक के आदमपुर गांव निवासी मृतक जयप्रकाश के छोटे भाई आशीष ने बताया कि बाबा शिवमंगल के चार पुत्र हैं। बाबा ने मेरे दिवंगत पिता कृपाशंकर को जमीन न देकर अपने शेष तीन पुत्रों को गोपनीय ढंग से जमीन का दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.