Lucknow News: बात करते-करते झपटा मोबाइल, बाइक सवार बदमाश फरार
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश युवक का मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अवध विहार योजना स्थित बसेरा-1 निवासी राहुल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि 20 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह लुलु मॉल के पास से अहिमामऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग निकले। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को मोबाइल का मॉडल, नंबर और आईएमईआई नंबर उपलब्ध कराया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.