Lucknow News: बातों में उलझाकर मोबाइल छीना, 10 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
लखनऊ, नवम्बर 27 -- Lucknow News: - डीसीपी साउथ से शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दो युवकों को बातों में उलझाकर मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के अगले दिन तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। डीसीपी साउथ से शिकायत के बाद 10 दिन बीतने पर एफआईआर दर्ज की गई। पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट निवासी अनिमेष शंकर शुक्ला के मुताबिक, 15 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने दोस्त के साथ पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूटी और बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बातचीत में उलझाकर जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया और फरार हो गए। आसपास सन्नाटा होने के कारण उन्हें मदद भी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने 16 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.