Lucknow News: बाढ़ में लापरवाही के आरोप में कुशीनगर के अधिशासी अभियंता हटाए गए
लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पिछले दिनों कुशीनगर में आई बाढ़ के दौरान लापरवाही बरतने व अपने उत्तरायित्व के प्रति शिथिलता बरतने के आरोप में वहां तैनात सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह को शासन ने उनके पद से हटा दिया है। विभागीय विशेष सचिव भाष्कर पाण्डेय की ओर जारी आदेश में महेश कुमार सिंह को कुशीनगर से हटाकर प्रमुख अभियंता (विभागाध्यक्ष) कार्यालय में तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे नए पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर प्रमुख अभियंता (विभागाध्यक्ष) को कार्यभार करने के प्रमण पत्र उपलब्ध कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.