Lucknow News: बाढ़ में फंसे बेजुबानों की मदद में जुटे स्वयंसेवी
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित बेजुबान जानवरों की मदद के लिए कुछ स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हैं। वह गौवंश, वानरों और अन्य बेसहारा पशुओं को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों तक पानी की बोतलें, भोजन के पैकेट, पूड़ी-सब्जी समेत राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। समाजसेवी रवि गांधी के नेतृत्व में पशुओं के लिए चूनी, चोकर, भूसा, पपीता, तरबूज, केला और गुड़ की व्यवस्था की गई। रवि गांधी ने कहा कि बाढ़ के दौरान इंसानों के साथ बेजुबान जानवरों की मदद करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाढ़ में फंसे, भूखे-प्यासे या घायल पशु दिखाई दें तो उनकी मदद करें और जरूरत पड़ने पर पशु चिकित्सकों को सूचना दें। टीम में अमित गुप्ता, अनुज गुप्ता, धर्म सिंह, अमर सोनी, जावेद, कपिल शुक्ला, अंशु द्विवेदी, हिमांशु गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.