Lucknow News: बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज में उतरीं 27 स्वास्थ्य टीमें
लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है। फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए 27 स्वास्थ्य टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ बीमार मिलने वालों को उपचार उपलब्ध कराने में मदद करेंगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि फैजुल्लागंज में टीमें लोगों को साफ-सफाई रखने, दूषित पानी से बचने और संक्रमण के लक्षण दिखने पर तत्काल उपचार कराने की सलाह देंगी। जलभराव वाले क्षेत्रों में बीमारियों के खतरे को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा काकोरी और बीकेटी-इटौंजा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी स्वास्थ्य टीमें तैनात की गई हैं। विभाग का उद्देश्य प्रभावित आबादी तक समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.