Lucknow News: बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज पहुंचे स्वास्थ्य महानिदेशक
लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित दाऊदनगर में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण पहुंचे। जलभराव से प्रभावित परिवारों में बीमारियों का खतरा देखते हुए उन्होंने अग्रिम आदेश तक स्वास्थ्य शिविर चलाने और लोगों को लगातार इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. एनबी सिंह और अलीगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार मौजूद रहे। शनिवार को फैजुल्लागंज के कृष्णलोकनगर, संत कबीरनगर और हनुमंतपुरम में 108 घरों का स्वास्थ्य सर्वे किया गया। लोगों को दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट बांटे गए। मौर्या मार्केट में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 41 लोगों को इलाज दिया। क्षेत्र में 108 एंबुलेंस और सीएमओ कार्यालय की टीम 24 घंटे तैनात की गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.