लखनऊ, अक्टूबर 3 -- Lucknow News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बीकेटी क्षेत्र की सुल्तानपुर और बहादुरपुर बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य टीमों द्वारा किए जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी ली। क्षेत्र में 24 घंटे सतत निगरानी रखते हुए जरूरतमंदों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ के निर्देश पर फैजुल्लागंज के कैलाश विहार और हनुमन्तपुरम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा के नेतृत्व में आशा और एएनएम की टीम ने 45 घरों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया। टीम ने प्रभावित परिवारों को जरूरी दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट वितरित किए। साथ ही साफ पानी, स्वच्छता और बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्...