Lucknow News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में डॉ. नीरज बोरा की टीम ने बांटा राशन और फलाहार
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम का राहत एवं सेवा अभियान रविवार को 10वें दिन भी जारी रहा। नवरात्रि के पहले दिन टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री, भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें वितरित कीं। वहीं, व्रत रखने वाले लोगों के लिए फलाहार भी बांटा। टीम ने माइक के माध्यम से अनाउंसमेंट कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंच कर उन्हें आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। विधायक डॉ नीरज बोरा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलभराव के कारण लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए टीम के सदस्य नाव और ट्रैक्टर के जरिए लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टीम पीएसएफ ने दलमा की तलहटी में 30 सबर परिवारों के बीच बांट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.