लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूर्व पार्षद जगलाल यादव ने बुधवार को अपनी टीम के साथ जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। जगलाल यादव ने बताया कि उनकी टीम लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं जान रही है। जरूरत के मुताबिक भोजन, राशन और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों की मदद करना प्राथमिकता है। समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उनकी टीम का प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार राहत से वंचित न रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...