Lucknow News: बाढ़ ने चौपट किया सेज क्रिकेट ग्राउंड
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: गोमती नदी की बाढ़ ने लखनऊ में महिला क्रिकेट के प्रमुख केंद्र सेज क्रिकेट ग्राउंड को भारी नुकसान पहुंचाया है। करीब 15 दिनों तक पानी में डूबे रहने से मैदान की घास नष्ट हो गई, जबकि पिचें और विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। अब इस मैदान को दोबारा खेलने योग्य बनाने में एक से दो महीने लग सकते हैं। सेज स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के सामने मैदान को फिर से तैयार करने की बड़ी चुनौती है। यहां लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन हो चुका है। साथ ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की विभिन्न आयु वर्गों की महिला खिलाड़ियों के शिविर भी लगते रहे हैं। यूपी टी-20 लीग की टीम कानपुर सुपरस्टार्स ने भी इसे घरेलू मैदान के रूप में इस्तेमाल किया था। मैदान को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए सेलेक्शन-वन घास लगाई गई थी। पुरानी पिचों को खोदक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.