लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: गोमती नदी में उफान और बाढ़ के पानी ने शहर के कई इलाकों की सड़कों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। लंबे समय तक पानी में डूबी रहने से सड़कों की परत उखड़ गई है और गिट्टी तक बह गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 90 प्रतिशत सड़कें ऐसी हालत में पहुंच गई हैं कि उन पर चलना मुश्किल हो रहा है। फैजुल्लागंज से लेकर दाउदनगर, मिश्री बाग, मल्लाही टोला और कैटिल कॉलोनी तक सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। वहीं, गोमती नगर विस्तार के प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के आसपास भी सड़कें उखड़ गई हैं। इन क्षेत्रों में सड़कों को दोबारा दुरुस्त करने के लिए विशेष पैकेज की जरूरत पड़ सकती है। फैजुल्लागंज और दाउदनगर में सबसे ज्यादा नुकसान यह भी पढ़ें- Lucknow News: मुसीबत: फैजुल्लागंज के 10 हजार मकानों के सीवर टैंक फुलबाढ़ से ...