Lucknow News: बाढ़ का पानी उतरा तो घर ढहने का सता रहा डर
लखनऊ, अक्टूबर 17 -- बाढ़ के बाद मकानों की मजबूती पर चिंता Lucknow News: फैजुल्लागंज में करीब 20 दिन तक बाढ़ के पानी में घिरे रहने के बाद अब लोगों को घर ढहने का डर सताने लगा है। सड़कों से पानी लगभग उतर चुका है, लेकिन गलियों में अब भी दो से चार फीट तक पानी भरा है। लंबे समय तक जलभराव से मकानों की नींव कमजोर होने की आशंका है। वहीं, घरों में घुसा पानी लोगों की गृहस्थी भी उजाड़ गया है। बेड, दरवाजे, फ्रिज और दूसरे जरूरी सामान खराब हो गए हैं। घरों में सीलन, गंदगी और बदबू के बीच लोग अब नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। दाउदनगर निवासी भुवन सिंह ने दो साल पहले ही एक मंजिला मकान बनवाया था। घर में करीब चार फीट तक पानी भर गया था। उनका कहना है कि पूरा सामान भीग गया। दरवाजे खराब हो गए और बेड, फ्रिज समेत कई जरूरी चीजें इस्तेमाल लायक नहीं बचीं। अब उन्हें म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.