लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: आलमबाग नहरिया पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पारा के नरपत खेड़ा निवासी अर्चना दीक्षित की चेन और नकदी लूट ली। पीड़िता ने मानकनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता अर्चना ने बताया कि तीन जुलाई की शाम पांच बजे वह आलमबाग बस स्टैंड से घर जा रही थीं। तभी नहरिया पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। जबतक पीड़िता शोर मचाती तबतक आरोपी बाइक से फर्राटा भरते हुए फरार हो गए। लूट की जानकारी मिलते ही राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर लूट की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पर्स में एक चांदी की चेन, दस हजार रुपये, 50 हजार रुपये के दो चेक और डेबिट कार्ड थे। पुलिस ने पीड़ि...