लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। अतरौली में बिजली का काम करवा रहे ठेकेदार के पिता व मजदूरों को बाइक सवार चार युवकों ने शनिवार की रात पिटाई कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दबंगों ने पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी न देने पर पिटाई कर दी। पीड़ित ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। आशियाना में रहने वाले श्वेतांक बाजपेयी सरकारी व प्राइवेट विधुत ठेकेदारी करते हैं। शनिवार रात 11:30 बजे उनके पिता करुणा शंकर बाजपेयी तीन मजदूर सत्यप्रकाश निवासी सीतापुर, शिवकुमार व प्रेम निवासी सुशांत गोल्फ सिटी अतरौली रेलवे क्रासिंग के पास बिजली का काम करवा रहे थे। उसी समय दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे आरोप है कि काम करने के बदले पचास हजार रुपये देने पर ही काम करने की बात कही। कहासुनी होने पर मजदूर व बुजुर्ग करुणा शंकर की पिटाई कर दी। पुलिस आरोपि...