Lucknow News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत
लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: बीकेटी में शनिवार सुबह युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरा। पुलिस ने युवक को सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कठवारा निवासी अच्छेलाल(37)के बहनोई ने बताया कि शनिवार सुबह वह काम के लिए निकला था। चंद्रिका देवी रोड पर पानी की टंकी के पास पहुंचे तभी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.