Lucknow News: बाइक की टक्कर पर भिड़े युवक, शटरिंग कारीगर की हाथ की नस कटी
लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: पारा इलाके में बाइक टकराने के मामूली विवाद पर आरोपी युवकों ने शटरिंग कारीगर नीरज पर हलवाई की झाल पुनिया से हमला कर दिया। इससे नीरज की हाथ की नस कट गई। सिर में गंभीर चोट आई। उसका इलाज राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पारा के आदर्श विहार न्यू भूहर कॉलोनी निवासी गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन ओंकार चौरसिया का बेटा नीरज शटरिंग कारीगर है। पीड़ित ओंकार के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बेटा नीरज ठेकेदार से रुपये लेने के लिए घर से निकला था। भूहर फाटक के पास शराब के ठेके सामने पीछे से एक बाइक ने नीरज के दोपहिया वाहन में टक्कर मार दी। नीरज ने आरोपी बाइक सवार युवकों से इस बात का विरोध किया। आरोप है कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.