लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। कुर्सी रोड स्थित स्कार्पियो क्लब के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।चौकी प्रभारी गढ़ी संदीप सिंह गौर के अनुसार गोमतीनगर निवासी सचिन यादव पैकरामऊ में बहन को सावन की त्योहारी देकर लौट रहा था। इसी दौरान स्कार्पियो क्लब के पास उसकी बाइक की भगतपुरवा, अचरामऊ निवासी धर्मेंश यादव की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गुड़ंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को खबर देकर दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...