Lucknow News: बहराइच में गन्ने के खेत में पहुंचा विशालकाय अजगर
लखनऊ, सितम्बर 4 -- Lucknow News: बहराइच, संवाददाता । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवलरोड थाने के पारा परसरामपुर के मजरे दाताराम पुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब शुक्रवार को दोपहर में गन्ने के एक खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना खेत मालिक पकड़ी गांव निवासी पप्पू यादव को दी। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के कर्मचारी मोहम्मद सिद्दीक और सज्जाद सहित अन्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.