लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आलमबाग पुलिस ने झपट्टा मार गैंग के दो बदमाशों को बुधवार देर रात धर दबोचा। दोनों ने अपने साथी के साथ के मिलकर रोडवेज बस के परिचालक का रुपयो भरा बैग और एक महिला का पर्स लूटा था। पुलिस उसके तीसरे साथी की तलाश में दबिश दे रही है।

गिरफ्तारी की जानकारी इंस्पेक्टर आलमबाग ब्रजेश कुमार तिवारी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में जानकीपुरम विस्तार सेक्टर तीन का रहने वाला इरफान उर्फ साबित और उसका साथी संजय उर्फ नकुल कश्यप है। तीसरे बदमाश परम वर्मा की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। 18 सितंबर को आलमबाग में बस अड्डे के बाहर की घटना है। परिचालक भानु प्रकाश मिश्रा बस के गेट पर खड़े होकर सवारियां भर रहे थे। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार तीनों बदमाशों ने झपट्टा मार कर उनका बैग लूट लिया और फरार हो गए। ब...