Lucknow News: बस्ती टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस में भीषण आग, 25 यात्रियों की सूझबूझ से बची जान
लखनऊ, जुलाई 28 -- Lucknow News: अवनीश जायसवाल, वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से गोरखपुर जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस में मंगलवार को बस्ती टोल प्लाजा के पास अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग बस के डीजल टैंक में लगी, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी गिरफ्त में ले लिया और लपटें सड़क किनारे मौजूद झाड़ियों तक पहुंच गईं। हादसे के समय चारबाग डिपो की बस संख्या UP 78 LN 1370 में कुल 25 यात्री सवार थे। इनमें 22 यात्री आलमबाग बस अड्डे से बस में बैठे थे, जबकि तीन यात्री रास्ते में सवार हुए थे। चालक और परिचालक की सतर्कता तथा त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों को समय रहते उनके सामान सहित सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.