लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। उन्नाव की भगवन्त नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व राज्यमंत्री स्व. नत्थू सिंह के पुत्र जयविन्द ने सोमवार को समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्हें सीतापुर सांसद राकेश राठौर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में सदस्यता दिलवाई गई। कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि जयविंद और उनके सहयोगी उन्नाव में कांग्रेस को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा ने देश भर में राम के नाम को बेंचा है। राम के नाम पर तमाम राज्यों में सरकार बनाई। अयोध्या में राम के नाम पर पहले चंदे की रकम में हेरफेर किया और फिर जमीन की खरीद में घोटाला किया। अब जनता ऐसे लोगों को खदेड़ने का...