Lucknow News: बसपा कार्यालय के पास सड़क धंसी, दो फिट चौड़ाई में हुआ गड्ढा
लखनऊ, अगस्त 31 -- Lucknow News: बसपा कार्यालय के पास सड़क धंस गई है। यहां पर लगभग दो फीट की चौड़ाई और डेढ़ फीट की गहराई में गड्ढा हो गया है। यहां की मुख्य सड़क पर हुए गड्ढे से कोई हादसा न हो जाए, लोगों को सचेत करने के लिए यहां पर ट्रैफिक डायवर्जन के लिए लगाए जाने वाले प्लास्टिक के कोन को गड्ढे में लगा दिया गया है। उस पर पेड़ की एक डाल की तोड़ कर लगा दी गई है, जिससे कि दूर से ही यह नजर आ जाए। आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रह-रह कर हो रही बारिश के कारण पहले तो सड़क हल्की धंसी थी। लेकिन, सोमवार को तेज बारिश के कारण अचानक बड़े दायरे में यहां गड्ढा हो गया। कुछ दिन पहले भी यह सड़क उखड़ी थी, तब इसकी मरम्मत कर की गई थी। इस मार्ग से काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। लोगों का कहना है कि गड्ढे में लगाए गए कोन और पेड़ की टहनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.