लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में कार्डियोलॉजी यूनिट एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। कार्डियोलॉजिस्ट की पुनर्नियुक्ति के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बलरामपुर अस्पताल में 750 बेड हैं। ज्यादातर बेड हमेशा भरे रहते हैं। प्रतिदिन ओपीडी में सात से आठ हजार मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में करीब आठ साल पहले तक 25 बेड की का​र्डियक यूनिट बनी थी। यहां पर तैनात का​र्डियोलॉजिस्ट के एक-एक करके रिटायर होने के बाद यूनिट बंद कर दी गई थी। ओपीडी में हर दिन करीब 100 मरीज प्रतिदन आ रहे हैं। जिन्हें मेडिसिन यूनिट के डॉक्टरों जरिये देखा जा रहा था। दिल की बीमारी गंभीर होने पर उन्हें लोहिया व केजीएमयू लारी रेफर किया जाता था। वर्ष 2023 में अस्पताल के इकलौते का​र्डियोलॉजिस्ट के रिटायर होने के बाद यहां पर ओपीडी भी बंद हो गई ...