Lucknow News: बलरामपुर: सड़क हादसे में महिला की मौत
लखनऊ, अक्टूबर 20 -- Lucknow News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में गई जान ससुराल में बरही संस्कार में शामिल होने जा रही थी राधा देवीबलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लानगर-मनकापुर मार्ग पर मंगलवार शाम मौनी बाबा कुटी के पास पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में राधा देवी (48) की मौत हो गई। वह पति नंदराम के साथ ससुराल मगुहवा में बरही संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के जिगनी माझा गांव निवासी नंदराम पत्नी राधा देवी के साथ बाइक से जा रहे थे। शाम करीब चार बजे सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लानगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.