Lucknow News: बलरामपुर: एसएसबी जवानों ने दुर्घटनाग्रस्त नेपाली दंपति की बचाई जान
लखनऊ, अक्टूबर 20 -- Lucknow News: बलरामपुर, संवाददाता। जरवा गांव के निकट बाइक दुर्घटना में घायल नेपाली दंपति की मदद कर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने मानवता और सेवाभाव की मिसाल पेश की। मंगलवार शाम करीब 5:20 बजे नेपाल के गढ़वा निवासी मो. खुर्शीद (55) अपनी पत्नी के साथ बाइक से तुलसीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों बाइक के नीचे दब गए और घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही 09वीं वाहिनी एसएसबी की कोइलाबास स्थित ई-समवाय के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बाइक के नीचे से सुरक्षित निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक को कपड़े की मदद से अस्थायी रूप से बांधकर उनकी आगे की यात्रा के लिए सहायता उपलब्ध कराई। जवानों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.