लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के होटल में आयोजित बर्थडे पार्टी में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने ज्वैलर्स भाइयों की पिटाई कर उनकी रिवाल्वर, मोबाइल फोन व सोने की चेन लूट लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ दिनों के भीतर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने घटना में शामिल एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया जो नाबालिग बताया जा रहा है। पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना में रहने वाले हेमंत सोनी अपने भाई शंकर सोनी के साथ 7 अप्रैल को फुलवरिया मोड़ के पास एक होटल में अपने मित्र राजा गुप्ता की बेटी के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए आया था, जहां कार पार्किंग को लेकर पार्टी में शामिल रवि सिंह उर्फ विक्की से विवाद हो गया था उस समय वहां मौजूद लोगो ने शांत करवा दिया था। बाद में पार्...