लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में बर्ड फ्लू पर पूरी तरह से नियंत्रण के लिए निगरानी नेटवर्क की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश में एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) जैसी जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए रणनीति तैयार करने के लिए बैठक बुलाई गई थी।

निगरानी नेटवर्क का विस्तार पशुपालन निदेशालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के रामसर एवं अन्य महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि स्थलों पर बर्ड फ्लू की सक्रिय निगरानी को सुदृढ़ करने पर विचार किया गया। बैठक में निगरानी स्थलों की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 करने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की गई ताकि सीमावर्ती एवं उच्च जोखिम वाले आर्द्रभूमि क्षेत्रों को भी निगरानी नेटवर्क में शामिल किया जा सके।

निगरानी का दायरा और नमूना संग्रहण विशेषज्ञों ने इस बात पर ज...