Lucknow News: बरावन कला पीएचसी में निकले विषखोपड़ा से मचा हड़कंप
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: दुबग्गा के बरावन कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को विषखोपड़ा निकलने से हड़कंप मच गया। पीएचसी में चल रहे स्वास्थ्य मेले के दौरान एक कमरे में विषखोपड़ा दिखने पर कर्मचारियों के साथ मरीज और तीमारदार भी घबरा गए। काफी जद्दोजहद के बाद विषखोपड़े को बाहर निकाला गया। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में बाढ़ का पानी आने के बाद से स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के इलाकों में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतु निकल रहे हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास साफ-सफाई और सतर्कता बनाए रखने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.