Lucknow News: बनारस चित्रकला घराने की सात पीढ़ियों की परंपरा पर कला संवाद
लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। प्रदेश की राजधानी स्थित 115 वर्ष पुराने कला महाविद्यालय में बनारस चित्रकला घराने की छठवीं और सातवीं पीढ़ी के चित्रकार डॉ. गोपाल प्रसाद एवं अंकित प्रसाद के साथ कला संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रख्यात कलाकार एवं फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। कार्यक्रम में बनारस चित्रकला घराने पर बनी दो वृत्तचित्र फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें 1978 में भारत सरकार के फिल्म डिवीजन तथा 2022 में दूरदर्शन द्वारा निर्मित फिल्मों के माध्यम से घराने के इतिहास और चित्रकला परंपरा को दर्शाया गया। डॉ. गोपाल प्रसाद ने पारंपरिक लघुचित्र तकनीक, चित्र निर्माण प्रक्रिया और विभिन्न पीढ़ियों के योगदान की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : अभिनय का युगपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.