Lucknow News: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़! आरटीओ नोटिस के बाद भी 268 स्कूल वाहनों ने नहीं पूरे किए दस्तावेज
लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: शुभ्रांशु शेखर, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा महज कागजों तक ही सिमट कर रह गई है। परिवहन विभाग का एक से 15 जुलाई तक चला विशेष अभियान भी कोई खास नतीजा नहीं दे सका। विभाग ने 493 स्कूली वाहनों की फिटनेस और जरूरी दस्तावेज पूरे कराने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक सिर्फ 225 वाहनों के ही कागजात पूरे हो पाए हैं। यानी 268 स्कूली वाहन आज भी बिना फिटनेस, बिना इंश्योरेंस और बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आरटीओ की सूची में शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों और निजी स्कूल वाहनों के नाम भी शामिल हैं। सभी वाहन स्वामियों को फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और परमिट दुरुस्त कराने के नोटिस भेजे गए थे, लेकिन वाहन मालिकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इनमें से अब तक सिर्फ 64 स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.