लखनऊ, सितम्बर 6 -- Lucknow News: परिवहन निगम के लखनऊ क्षेत्र के चारबाग डिपो में संविदा और आउससोर्स पर भर्ती हुए बस कंडक्टर तीन माह से बगैर सूचना गायब है। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी उनका जवाब नहीं आया है। अब चारबाग डिपो के एआरएम बनारसी राम ऐसे बस कंडक्टरों को सेवा से बर्खास्त करने की तैयारी कर रहे है। जानकारी के मुताबिक चारबाग डिपो में तैनात आठ कंडक्टर बीते तीन माह से गायब है। बगैर सूचना लापता बस कंडक्टरों को नोटिस भेजा गया, जवाब नहीं आने पर उन्हें संविदा समाप्त करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। चारबाग डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक संविदा और आउससोर्स बस कंडक्टरों में महिला परिचालक अंशू के अलावा किशन कुमार, नरेंद्र प्रसाद, जयवीर, मुकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, विवेक सिंह द्वितीय और विश्वास शर्मा को नोटिस भेजा गया है। इनकी अनुपस्थि...