लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: बकाया रकम मांगने पर बीकेटी के शिवपुरी गांव निवासी मछली विक्रेता रितिन पर आरोपी युवक ने बांके से सिर पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित के पिता दिलीप का आरोप है कि गुरुवार शाम को रितिन के पास एक युवक मछली खरीदने पहुंचा था। रितिन ने उससे बकाया रुपया मांगा तो गालियां देने लगा। विरोध करने पर वहां रखा बांका रिपिन के सिर पर मार दिया। फिर आरोपी फरार हो गया। रितिन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पिता दिलीप का आरोप है कि घटना के बाद उन्हें मोबाइल पर किसी ने कॉल करके मामले में पुलिस से शिकायत न करने के लिए धमकाया। बीकेटी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...