Lucknow News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 24 -- Lucknow News: चिनहट पुलिस ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धीरज बाराबंकी के माती स्थित ग्राम जसमंडा का रहने वाला है। उसके पास से चोरी का गैस सिलेंडर, कपड़े और करीब तीन सौ रुपये बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि 30 जुलाई को मटियारी के ओम साईं विष्णु विहार कॉलोनी निवासी विनय कुमार तिवारी ने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह घर में ताला लगाकर बाहर गए थे, तभी आरोपी ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.