Lucknow News: बंद कमरे में मृत मिला दुकान का कर्मचारी
लखनऊ, सितम्बर 28 -- Lucknow News: बंद कमरे में मृत मिला दुकान का कर्मचारी लखनऊ। बाजार खाला के खजुआ में किराए पर रहने वाले मनोज कुमार रस्तोगी (40) बंद कमरे के बाथरूम में मृत मिले। बाजारखाला इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि दुबग्गा के मौरा गांव निवासी अविवाहित मनोज तीन साल से खजुआ में रहकर एक दुकान में काम करते थे। भाई कमल रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि उनके पास सोमवार दोपहर मनोज के दोस्त का कॉल आया। बताया कि उनका कॉल मनोज नहीं उठा रहे हैं। दुकान भी नहीं पहुंचे। इस पर कमल भाई मनोज के घर खजुआ पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाजारखाला पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि बाथरूम में मनोज का शव पड़ा था।
बकरी चुराने वाले गिरोह की गिरफ्तारी .................. कार से बकरी चुराने वाले छह गिरफ्तार मोहनलालगंज। पुलिस ने गांवों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.