Lucknow News: बंद कमरे में मिला बिजली मिस्त्री का शव
लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: लखनऊ,संवाददाता। हसनगंज में दो दिन पुराना बिजली मिस्त्री का शव बंद कमरे में मिला। शनिवार को पड़ोसियों को दुर्गंध आई तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो बिजली मिस्त्री का शव सड़ा हुआ चारपाई पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।डालीगंज निवासी जावेद(45) के परिवार में और कोई नहीं था। वह घर पर अकेले ही रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि इधर, दो-तीन दिन से जावेद कमरे से बाहर नहीं निकला था। शनिवार को पड़ोसियों को कमरे से दुर्गंध आई तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को कमरे में चारपाई पर शव पड़ा मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.