Lucknow News: बंदरों की उछलकूद से टूटा पत्थर छात्रा पर गिरा
लखनऊ, सितम्बर 18 -- Lucknow News: रहीमाबाद, संवाददाता। तरौना गांव में शुक्रवार सुबह शौचालय की छत पर बंदर की उछलकूद से छत पर रखा पत्थर टूटने से एक छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा को परिजनों ने बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।तरौना गांव में हरिराम यादब की बेटी छवि यादव (15) सुबह शौचालय गई थी। शौचालय की छत ढकने के लिए पत्थर रखा गया था। बंदरों की उछलकूद के कारण पत्थर टूट गया। जिसके छवि दब गईं। शोर सुनकर परिजनों बाहर निकले और छवि को पत्थर हटाकर बाहर निकाला। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। छवि मुंशी खेड़ा के एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.